भिंड नगर: हत्या के प्रयास मामले में 18 साल से फरार 10 हजार का इनामी स्थायी वारंटी को अटेर रोड से किया गिरफ्तार
देहात थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 18 वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी दिनेश भदौरिया लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए अपना नाम और ठिकाना बदलकर दिल्ली एवं अहमदाबाद में रह रहा था। पुलिस के अनुसार वर्ष 2008 में देहरा गांव निवासी फरियादी की शिकायत पर जान से मारने की नीयत