बक्सर: कथित भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 26.40 करोड़ रुपये की लागत से बना नया आरओबी, भारी वाहनों के आवागमन बंद होने से बढ़ी परेशानी
Buxar, Buxar | Jun 5, 2026 बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपये की लागत से बने पुल का एक हिस्सा धंसने की सूचना के बाद प्रशासन ने एहतियातन भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। जिससे परेशानी बढ़ गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुल निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।