नरकटियागंज: संजीव हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, प्रेस विज्ञप्ति जारी की
गुरुवार के साम पांच बजे पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 17.2.2025 को संजीव कुमार वर्णवाल पुरानी बाजार नरकटियागंज का सुबह में अपनी पत्नी निशा बर्णवाल के साथ टहलने जाने के क्रम में गोपाला स्थान टीपी वर्मा कॉलेज के सामने सड़क पर अपराधियों द्वारा चाकू एवं गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। इलाज के क्रम में संजीव कुमार बर्णवाल का मृत्यु हो गया।