गोरखपुर: मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से एमजी इंटर कॉलेज के सभागार में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और चेक देकर सम्मानित किया।