पिछोर: एसडीएम शाक्य के निर्देश, अब हर मंगलवार-शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में होगी जनसुनवाई
मानसून 2026 को देखते हुए बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर एसडीएम ममता शाक्य ने आज शनिवार दोपहर लगभग 1:00 बजे नवीन तहसील कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। एसडीएम ने कलेक्टर के निर्देश पर बताया कि अब प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई की जाएगी।सभी विभाग प्रमुखों को इसमें अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।