सलमान ने दिया धोखा। फिर शादीशुदा अज़हरुद्दीन से लगाया दिल। अज़हर संग शादी भी की। मगर वो भी आखिरकार टूट ही गई। नाम है इनका संगीता बिजलानी। और 90 के दशक की फिल्मों के शौकीन इनसे व इनके नाम से ज़रुर अच्छी तरह से वाकिफ होंगे।
आज संगीता बिजलानी का जन्मदिन है। 9 जुलाई 1960 को संगीता का जन्म मुंबई में हुआ था। इनके बारे में मायापुरी डॉट कॉम पर एक लेख छपा था कोई दो साल पहले। उस लेख में बताया गया था कि उस दौरान क्या-क्या हुआ था जब सलमान खान ने संगीता को धोखा दिया था।
मायापुरी डॉट कॉम में सलमान की एक और पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली द्वारा दिए गए एक इंहटव्यू के हवाले से कहा गया है कि सलमान और संगीता की सगाई हो चुकी थी। शादी के कार्ड तक छप गए थे। मगर तभी संगीता ने सलमान को रंगे हाथ सोमी अली के फ्लैट पर पकड़ लिया था।
सोमी कहती हैं कि जब मैं थोड़ी समझदार हुई तो मुझे समझ में आया कि सलमान ने जो संगीता के साथ किया था वही मेरे साथ भी किया। मेरे कर्म मेरे आगे आ गए। सलमान �
Korba, Korba | Jul 11, 2026