शाहपुरा: सरदारपुरा के ग्रामीणों ने ऑनलाइन रिकॉर्ड में नाम न होने से सरकारी योजनाओं से वंचित रहने पर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
सरदारपुरा गांव के ग्रामीण इन दिनों एक गंभीर प्रशासनिक समस्या से जूझ रहे हैं। गांव का नाम राजस्व रिकॉर्ड में शामिल होने के बावजूद ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज नहीं होने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।