कोटा में स्मैक तस्करों पर पुलिस की सख्ती, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
कोटा के रामपुरा कोतवाली थाना पुलिस ने सरोवर पार्किंग के पास कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से स्मैक की खरीद-फरोख्त और उनके नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।