उचेहरा: अग्रवाल धर्मशाला उंचेहरा में पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने उमड़ा क्षेत्र वासियों का हुजूम
सतना जिले की राजनीति में संर्घष के नाम से अलग पहचान रखने वाले पूर्व विधायक यादवेन्द्र सिंह सच्चे मायनो में जन जन नायक से कम नही थे।नागौद विधान सभा जैसे क्षेत्र में उन्हों दो तरफा संघर्ष कर राजनीति में अलग मुकाम हासिल किया था।अंतिम सांस तक उन्हों ने विपक्ष के नेता की तरह आम जनता की सेवा करते रहे,अग्रवाल धर्मशाला में उन्हें नम आंखों से दी गई श्रधांजलि।