शाहदरा: दिल्ली में होगा पूरे शहर का फायर सेफ्टी ऑडिट, रिहायशी इलाके भी शामिल
दिल्ली के गृह मंत्री अशीष सूद ने पूरे शहर में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। इस पहल के तहत अब केवल कमर्शियल ही नहीं, बल्कि रिहायशी इलाकों में चल रहे सभी प्रतिष्ठान भी सख्त फायर सेफ्टी नियमों के दायरे में आएंगे। ऑडिट कार्य के लिए थर्ड पार्टी एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।