कुर्था: निघवां गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो मवेशियों की मौत, पशुपालक परिवार पर टूटा आर्थिक संकट
Kurtha, Arwal | Jun 26, 2026 कुर्था प्रखंड के निघवां गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस और उसके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मवेशी स्वर्गीय चंद्रदेव यादव के पुत्र महेंद्र यादव के थे, जो उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन था। घटना के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया। सूचना मिलने पर मानिकपुर थाना पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मुवावजे की मांग की गई।