सिधौली: सिधौली नगर पंचायत में आपात बैठक का आयोजन, आगामी 23 अप्रैल को लगेगी टैक्सी स्टैंड की बोली
जनपद के सिधौली कस्बे में नगर पंचायत के द्वारा शनिवार को आपात बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक के दौरान यह जानकारी प्रदान की गई कि आगामी 23 अप्रैल को सिधौली कस्बे में टैक्सी स्टैंड की बोली लगाई जाएगी मामले में जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने बताया लगातार सोशल मीडिया पर हो रही वायरल पोस्टिंग भ्रामक है इस पर ध्यान ना दिया जाए।