बरेली: बिथरी चैनपुर में ओवरलोडेड गन्ना ट्रक अनियंत्रित होकर झुका, अधकटा के पास बड़ा हादसा टल गया
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में सावरखेड़ा गन्ना क्रय केंद्र से आ रहा ओवरलोडेड ट्रक अधकटा के पास अचानक अनियंत्रित होकर खतरनाक तरीके से झुक गया। ट्रक से गन्ना सड़क पर गिरने लगा, जिससे हड़कंप मच गया। ड्राइवर की सूझबूझ से ट्रक पलटने से बच गया। ग्रामीणों ने गन्ना हटाने में मदद की। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।