मंझनपुर: भटपुरवा गांव में सरेराह युवक को लोहे कि राड से पीट हमलावरों ने किया लहूलुहान
कोखराज कोतवाली के भटपुरवा गांव के समीप मंगलवार की रात बाजार से घर लौट रहे युवक पर हमलावरों ने कातिलाना हमला कर दिया। रॉड से जमकर पीटा। बेहोश होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायल को उपचार को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस तलाश में जुटी।