ओबरा: कठौंधी जंगल हत्याकांड का खुलासा, बेटे ने पिता की हत्या की, गिरफ्तार
सोनभद्र के म्योरपुर क्षेत्र में कठौंधी जंगल हत्याकांड का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक राजदेव सिंह के बेटे रवि कुमार को पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था। यह मामला 29 मई को सामने आया था।