जिले के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई।
सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को खाद-बीज समय पर उपलब्ध हो, विकास कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे हों तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर विधायक श्री रोहित साहू जी,विधायक श्री जनक लाल ध्रुव जी ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप जी सहित जिले के जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
#दिशा_बैठक #gariyaband
2 views | Gariaband, Chhattisgarh | Jun 25, 2026