सुपौल: सुपौल में LPG आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त, वैकल्पिक रूप से कोयला वितरण शुरू, जिला प्रशासन सतर्क
Supaul, Supaul | Apr 22, 2026 सुपौल जिला प्रशासन ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रसोई गैस (LPG) की कमी से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभुकों को जन वितरण प्रणाली के माध्यम से कुकिंग कोयला उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही शादी-विवाह के अलावा श्राद्ध, मुंडन, उपनयन और अन्य सामाजिक-धार्मिक कार्य