नबीनगर: मदनपुर में भीषण गर्मी में दिखा बुजुर्ग वोटरों का उत्साह, बीमार होने के बाद भी वोट डालने पहुंचे मतदान केंद्र
मदनपुर प्रखंड के विभिन्न बूथों पर मतदान को लेकर वोटरों का उत्साह शुक्रवार को बढ़-चढ़कर दिखा. जहां शिवगंज में 90 साल के मतदाता वीरू साव शारीरिक लाचारी को पीछे छोड़ अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंचे. वहीं कुशहा गांव की 102 वर्षीय जसिया देवी परिजन के साथ वोट देने गॉव में स्थित मतदान केंद्र पहुंची.