एनटीपीसी खैरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुशवाहा नगर गांव के पास से साइकिल पर लदी 28 लीटर महुआ शराब जब्त की है। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने सोमवार को बताया कि इस मामले में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।