माली थाना की पुलिस ने चैनपुर गांव निवासी प्राथमिकी अभियुक्त महामाया दुबे के घर पर मंगलवार को डुग-डुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर थाने में प्राथमिकी दर्ज थी। वह फरार चल रहा था। कोर्ट से निर्गत आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया है।