नबीनगर: रामनगर गांव से 2 देसी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस व 1 मैग्जीन के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंगलवार को रामनगर गांव में टंडवा थाना पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 2 देसी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस व 1 मैगजीन बरामद किया। वहीं मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति रामनगर का ही निवासी मोनू गुप्ता है। थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।