नबीनगर: केवला फाटक के पास से पुलिस ने बोलेरो गाड़ी पर लदे 226.8 लीटर देसी शराब किया बरामद, चालक और शराब तस्कर गिरफ्तार
नबीनगर थाना के पुलिस ने केवला फाटक के पास से बोलोरो गाड़ी पर लदे 226.8 लीटर देसी शराब के साथ चालक और शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालक पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बसडीहा निवासी विकास कुमार और शराब तस्कर नबीनगर थाना क्षेत्र के बेलाई गांव निवासी धीरज कुमार है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बुधवार को जानकारी दी है।