फर्रुखाबाद: गंगा में बाढ़ का पानी बढ़ते ही गांव कुड़पुरा में झोपड़ियों तक पहुंचा, स्थानीय लोगों में चिंता
थाना कमालगंज के गांव कुडपुरा में गंगा में बाढ़ का पानी बढ़ते ही झोपड़िया तक पहुंच गया है। जिससे स्थानीय लोगों में चिंता है। ग्रामीण रामसेवक ने बताया कि गंगा का जलस्तर लगातार दो दिनों से बढ़ रहा है जिससे लोगों को अब कटान का खतरा बन गया है। अब गांव के लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए सोच रहे हैं। पशुपालकों को भी मवेशियों की चिंता बनी हुई है।