झाझा: झाझा नगर क्षेत्र में नशा मुक्त समाज बनाने के लिए स्कूली बच्चों ने लोगों से की अपील, पुलिस ने बच्चों की सराहना की
Jhajha, Jamui | Dec 24, 2024 नशा मुक्त समाज बनाने को लेकर मंगलवार की सुबह 11:00 बजे जेपीएस के स्कूली बच्चों ने झाझा मुख्य बाजार सहित पूरे नगर क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को नशा मुक्त समाज बनाने की अपील की। इस दौरान झाझा थाना गेट के पास स्कूली बच्चों के समाज के प्रति लोगों से की जारी अपील को देखकर पुअनि नंदन कुमार ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। मौके पर डॉ सुरेंद्र निराला भी थे।