सीतापुर: खैराबाद टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान में 39 वाहनों के चालान पर ₹39,000 का जुर्माना लगाया गया
जनपद के खैराबाद टोल प्लाजा के पास पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान 39 वाहनों के पुलिस के द्वारा चालान काटे गए जिसकी कुल धनराशि 39000 बताई गई है। लगातार ड्राइवर के द्वारा बड़े वाहनों को शराब पीकर चलाया जाता है जिसको लेकर NH 24 पर पुलिस पहुंची और यहां पर एक-एक कर वाहनों को रोका गया उनके ड्राइवर ऑन की जांच हुई जिसके बाद चालान काटे गए।