शिवहर: चकसुरगाही में आग लगने से एक घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति नष्ट
तरियानी थाना क्षेत्र के चकसुरगाही गांव में रविवार देर रात 11:30 बजे आग लगने से एक घर जलकर पुरी तरह से राख हो गयी है. प्रभारी अग्निशमन पदाधिकारी पिंटू कुमार ने बताया कि आग लगने से एक घर जलकर राख हो गई है. घर मे रखे दो साइकल, कपड़ा व मंहगा समान समेत लाखो रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी है. घटनास्थल पर अग्निशमन वाहन पहुँचकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है।