शिवहर: पिपराही थाना में मुहर्रम को लेकर बीडीओ और थाना अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ की शांति समिति की बैठक
पिपराही थाना पर बीडीओ आदित्य सौरभ, थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता रविवार दोपहर 01 बजे जनप्रतिनिधियों के साथ मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति का बैठक किया है. बैठक में कहा कि जुलूस निकालने को लेकर लाइसेंस लेना अनिवार्य है. लाइसेंस नहीं लेने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जुलूस में डीजे नहीं बजेगा. कहीं भी डीजे दिखाई देता है तो जप्त कर कार्रवाई की जाएगी।