शिवहर: डॉ. कुमार शांतनु का कहना है कि शिवहर की धरती कर्मठता और बदलाव की भूख से भरी है
जन सुराज पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष डॉ कुमार शांतनु रविवार दोपहर 02 बजे शिवहर पहुँचे है. जहां कार्यकर्ता के साथ एक बैठक की है. बताया कि शिवहर की धरती कर्मठता जागरूकता और बदलाव की भूख से भरी हुई है. यहां की ऊर्जा जन सुराज के सपनो को मजबूती देगी. उन्होंने शिवहर के युवाओं से अपील किया है कि शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी व्यवस्था के लिए एकजुट समाज होना जरूरी है।