अशोक नगर: बकरी चोरी के विवाद ने लिया हिंसक मोड़,कुल्हाड़ी-लाठी से परिवार पर हमले का आरोप पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय
अशोकनगर में बकरी चोरी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा चक्क की रहने वाली काशी बाई अहिरवार ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि बकरी चोरी की पूछताछ के दौरान कुछ लोगों ने उनके पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची महिला और उसके बच्चों के साथ भी मारपीट की गई।