बांका: विशनपुर गांव से चोरी हुई टोटो गंगटा थाना क्षेत्र से पुलिस ने लावारिस अवस्था में किया बरामद
Banka, Banka | May 16, 2024 विशनपुर गांव से चोरी हुई टोटो गंगटा थाना क्षेत्र से पुलिस ने लावारिस अवस्था में बरामद कर लिया है। विशनपुर गांव के बमबम राय के घर के दरवाजे पर लगी टोटो को चोरों ने सप्ताह दिन पूर्व ही रात्रि के अंधेरे में चोरी कर लिया था। घटना के बाद पहले तो काफी खोजबीन की। सुराग पता नहीं मिलने पर पीड़ित टोटो के मालिक बमबम राय ने थाना में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराया था