बांका: बेलारी मोड़ पर ऑटो चालक के साथ मारपीट कर नगद छीनने व ऑटो का शीशा फोड़ने के मामले में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | May 16, 2024 बेलारी मोड पर ऑटो चालक के साथ मारपीट कर नगद छीनने और ऑटो का शीशा फोड़ने के मामले में पीड़ित ऑटो चालक मु खुर्शीद के लिखित आवेदन पर थाना में शिकायत दर्ज की गई है। घटना को लेकर चार युवक के द्वारा मारपीट कर 3000 छीन लेने और विरोध करने पर ऑटो का शीशा फोड़ देने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में गंभीरता के साथ जुट गई है।