बांका: झिरवा गांव के समीप तेज आंधी व बारिश के चलते बिजली के तार पर गिरा पेड़, कई गांव की बिजली हुई बाधित
Banka, Banka | May 16, 2024 बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग के झिरवा गांव के समीप बबुल का पेड़ तेज आंधी बारिश के दौरान बिजली तार पर ही गिर गया। जिससे पास ही लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो गया और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बबूल के पेड़ की वजह से बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग पर जाम भी लग गया। जिसकी जानकारी मिलते ही डायल 112 के पदाधिकारी विजय कुमार विजेता सहित उनकी टीम मौके पहुंची।