बांका: बारिश होने के बाद शहर के विजयनगर चौक पर हुआ जलजमाव, कई दुकानों में घुसा बारिश का पानी
Banka, Banka | May 16, 2024 बांका शहर में कुछ देर की ही बारिश से ही शहर के विजयनगर चौक के दुकानदारों की मुसीबत बढ़ गई। गुरुवार की दाेपहर हुई बारिश से यहां जलजमाव की समस्या हो गई। कई दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से ऐसी समस्या आई। वही जलजमाव के कारण आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।