बांका: टीकाकरण के लिए जीरो डोज पेंटा आच्छादन काे लेकर होटल मधुबन बिहार में कार्यशाला हुई आयोजित, डीएम ने किया शुभारंभ
Banka, Banka | May 16, 2024 टीकाकरण के लिए जीरो डोज पेंटा आच्छादन काे लेकर होटल मधुबन बिहार में गुरुवार काे एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्घाटन डीएम अंशुल कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डीएम द्वारा सभी पीएचसी के प्रभारियों से इस कार्यक्रम को लागू करने संबंधी उनके प्लांनिग के विषय में जानकारी लिया गया।