चांदपुर: हीमपुर दीपा पुलिस ने गौ हत्या के मामले में फरार चल रहे शाहबाज को किया गिरफ्तार
बिजनौर में 7 मई को हीमपुर दीपा क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में वांछित चल रहे शाहबाज़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे हीमपुर दीपा पुलिस ने शाबाश को गिरफ्तार किया है। इस घटना में शामिल कहीं अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। जबकि शाहबाज़ काफी दिनों से फरार चल रहा था।