पट्टी: रमईपुर दिशिनी गांव में जेसीबी से मकान गिराने के विवाद में प्रधान के पुत्र समेत 3 लोगों को भेजा गया जेल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर दिशिनी गांव में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान को जेसीबी मशीन से ढहाने का मामला सामने आया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।गांव निवासी डॉ. जनार्दन मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उन्होंने अपन