उचकागांव: पुलिस ने बदरजीमी बाजार से दो नाबालिग नर्तकियों को छुड़ाया
उचकागांव थाना क्षेत्र के बदरजीमी बाजार में एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर जिले से आई रेस्क्यू टीम ने एक आर्केस्ट्रा संचालक के आवास पर छापेमारी की। जिसके बाद आर्केस्ट्रा संचालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो किशोर नर्तकियों को बरामद किया गया है। जिसे पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।