कानपुर: प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन ने गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण
प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन ने रविवार 1बजे गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज, कानपुर का औचक निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉक्टर संजय काला ने बताया कि,वो सबसे पहले हैलट अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। इसके बाद आईसीयू और फिर मेडिसिन इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इसके बाद वह कानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे यहां पर वह मेडिकल छात्रों से भी रूबरू हुए।