कानपुर: गुमटी गुरुद्वारा पहुंचकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वीर बाल दिवस पखवाड़ा का किया शुभारंभ
वीरबाल दिवस पखवाड़ा 22 से 26 दिसंबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। वीरबाल दिवस पखवाड़ा का शुभारंभ रविवार 12:30 बजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करने कानपुर पहुंचे। यहां गुमटी गुरुद्वारा पहुंचकर केशव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। डिप्टी सीएम केशव ओंकारेश्वर विद्यालय, नेहरू नगर में आयोजित एक गोष्ठी को संबोधित करेंगे।