कानपुर: चकेरी में हनीमून के बाद लौटे युवक की मौत, 12 दिन पहले हुई थी शादी
कानपुर में हनीमून के बाद घर लौटे एक युवक की मौत हो गई। शनिवार को दोस्त कमरे में पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची। मृतक चकेरी के अहिरवां का रहने वाला था। डीसीपी ईस्ट ने रविवार 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया की मौत की वजह बीमारी या हार्ट अटैक लग रही है।कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।