पलिया: पलिया विधायक रोमी साहनी की पहल रंग लाई, ग्रांट एक्ट की जमीनों पर बसे लोगों को मिलेगा भूमिधरी हक
पलिया तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। वर्षों से ग्रांट एक्ट की जमीनों पर बसे लोगों को अब भूमिधरी अधिकार मिलने का रास्ता साफ हो गया है। विधायक रोमी साहनी के निरंतर प्रयासों के बाद शासन द्वारा गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। जिसमें इन जमीनों को भूमि धरी में बदलने की संतुष्टि की गई है।