कोरबा: पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध
Korba, Korba | Apr 9, 2026 कोरबा की सीएसईबी चौकी की पुलिस ने चोरी के एक अहम मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी के साथ ही दो नाबालिकों को निरुद्ध किया है. आरोपियों ने पीपरपारा कोहड़िया में रहने वाले हंसराज खांडे के सूने मकान में धावा बोलकर नकदी रकम,35 किलो चावल, गैस सिलेंडर और होम थिएटर की चोरी कर ली थी. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जाँच शुरू की.