नावकोठी: यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लिए पीएचसी नावकोठी में दिव्यांगजनों का शिविर आयोजित
नावकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु दिव्यांगजनों का विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 30 विभिन्न दिव्यांगता वाले दिव्यांग जनों की जांच हुई तथा दस्तावेज संग्रह किया गया। इस अवसर पर अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिवाकर एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन चौधरी आदि मौजूद थे।