हज़ारीबाग: रामनवमी शोभायात्रा में हिंसा, युवक की मौत, तीन और आरोपी गिरफ्तार
रामनवमी विवाद में युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार हजारीबाग:दारू थाना क्षेत्र में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद में घायल गुलाब कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में घटना में संलिप्तता की पुष्टि हुई है।