सिमडेगा: सिमडेगा के 21वें पुलिस अधीक्षक के रूप में आईपीएस श्रीकांत सुरेश राव खोटरे ने बुधवार को 12 बजे पदभार ग्रहण किया। इस दौरान एसपी ने कहा कि जिले में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा। साथ ही जुआ, नशाखोरी, तस्करी और पोक्सो जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।