पाटी: ग्राम पंचायत सेमली में VB जी राम जी योजना के तहत रोजगार कार्य शुरू, 330 मजदूरों को मिला काम, निर्माण कार्य शुरू।
Pati, Barwani | Sep 14, 2026 ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की 'वीबी जी राम जी' योजना (विकसित भारत - रोजगार एवं आजीविका मिशन गारंटी) के तहत ग्राम पंचायत सेमली में ग्रामीणों की मांग पर पंचायत द्वारा गांव में बोल्डर चेक डैम के निर्माण कार्य का शुरू किया गया है। इस कार्य के शुरू होने से ग्रामीणों को लाभ होगा।