अशोक नगर: अशोकनगर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर मोबाइल कोर्ट का बड़ा एक्शन, 43 चालकों पर कार्रवाई
अशोकनगर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर मोबाइल कोर्ट ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला न्यायालय और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे शहर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान 43 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 31 हजार 400 रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं 3 वाहनों के दस्तावेज नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए।