चन्द्रपुरा: सूरजी देवी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: प्रतिशोध में हुई हत्या, एक गिरफ्तार कर जेल भेजा
चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के राजाबेड़ा गांव में 51 वर्षीय सूरजी देवी हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। शुक्रवार शाम से लापता सूरजी देवी का शव शनिवार को झाड़ियों में मिला था। खोजी कुत्ता न्यूटन की निशानदेही और सख्त पूछताछ के बाद पुलिस ने राजा भैया रोड निवासी दिलीप केवट को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसे सोमवार