गौरिहार: जुझारनगर थाना पुलिस का जनसंवाद अभियान, संवेदनशील क्षेत्रों में सर्व समाज से संवाद
बुधवार की शाम 4:30 बजे जुझारनगर थाना पुलिस ने एससी/एसटी व जातीय अपराध प्रभावित चिन्हित क्षेत्रों में सर्व समाज के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखना रहा। पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, विवादों से दूर रहने और बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने की अपील की।