🚨 बिजोलिया में 12 लाख के कक्षा-कक्ष निर्माण पर विवाद
बिजोलिया के भोपतपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में करीब 12 लाख रुपए की लागत से बन रहे कक्षा-कक्षों की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माणाधीन दीवारों और आरसीसी पिल्लरों में दरारें हैं और ईंटों की दीवार कमजोर नजर आ रही है।
🏫 विद्यालय प्राचार्य देवी शंकर वर्मा ने कहा कि ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर उच्च अधिकारियों को सूचना देकर जांच कराई जाएगी।
वहीं, ठेकेदार राजेश धाकड़ ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि निर्माण कार्य सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जा रहा है।
📍 बिजोलिया | भीलवाड़ा
📰 राजस्थान फोकस — राजस्थान की हर खबर पर नजर
#राजस्थानफोकस #RajasthanFocus #बिजोलिया #भीलवाड़ा #Bijoliya Bhilwara BhilwaraNews RajasthanNews S
Beejoliya, Bhilwara | Oct 4, 2026